फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Abdullah became emotional after meeting brother, returned home after being released from jail after 17 months

भाई से मिल भावुक हुए अब्दुल्ला आजम: सफेद कुर्ता पयजामा.. काली सदरी पहने पहुंचे घर, 17 माह बाद जेल से हुए रिहा

Tue, 25 Feb 2025 07:29 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 25 Feb 2025 07:29 PM IST
सार

सपा के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम 17 महीने बाद हरदोई जेल से रिहा होकर रामपुर पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। कोर्ट से 42 मामलों में जमानत मिलने के बाद उनकी रिहाई हुई। घर पहुंचने के बाद वह परिजनों से मिलकर भावुक हो उठे। 

विज्ञापन
Abdullah became emotional after meeting brother, returned home after being released from jail after 17 months
रामपुर में गले मिलते भाई अब्दुल्ला और अदीब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व मंत्री आजम खां के बेटे सपा के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम खां मंगलवार को हरदोई जेल से रिहा होकर घर पहुंच गए हैं। उनके यहां पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। वह 17 महीने तक हरदोई जेल में बंद रहे, उनको 42 मामलों में जमानत मिलने के बाद रिहाई मिली है।

विज्ञापन


पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम को दो जन्म प्रमाण पत्र के मामले में 18 अक्तूबर 2023 को एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट ने 7 साल के कारावास की सजा सुनाई थी। तब से वह हरदोई जेल में बंद थे। 17 महीने, तीन दिन बाद उनको जेल से रिहा कर दिया गया। हरदोई जेल से वह दोपहर करीब 12 बजे रिहा हुए थे, जहां से भारी संख्या में कार्यकर्ताओं के संग रामपुर आए हैं।
विज्ञापन


शाम करीब चार बजे के दौरान अब्दुल्ला आजम का काफिला सिविल लाइंस, जौहर अली रोड और स्वार रोड होता हुआ जेल रोड स्थित आवास पर पहुंचा था। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उनको यहां लाया गया था। यहां पर पहले से मौजूद कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। अब्दुल्ला आजम ने भी कार्यकर्ताओं का हाथ हिलाकर अभिवादन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद वह भाई अदीब से गले मिलकर भावुक हो उठे। अब्दुल्ला सफेद कुर्ता पयजामा और काली सदरी पहने हुए थे। उन्होंने बढ़े बालों की चोटी बांध रखी थी। इसके बाद वह मीडिया से बिना बात किए घर के भीतर प्रवेश कर गए। यहां बताते चलें कि मंगलवार को कोर्ट की ओर से सभी 42 मामलों में रिहाई के परवाने स्पेशल मैसेंजर के जरिए हरदोई जेल के लिए भेज दिए गए थे।


इस दौरान मुरादाबाद की सांसद रूचि वीरा, सपा के जिलाध्यक्ष अजय सागर, पूर्व जिलाध्यक्ष ओमेंद्र सिंह चौहान, अखिलेश कुमार, आसिम राजा, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सनताम सिंह मट्टू, नासिर सुल्तान के साथ ही हरदोई, सीतापुर, मुरादाबाद, बिलारी समेत अन्य जिलों से आए कार्यकर्ता व पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed