{"_id":"615b2f788ebc3e69c76de9bf","slug":"abdullah-azam-two-birth-certificates-pan-cards-and-passport-case-to-be-heard-on-oct-7th","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: सात अक्तूबर को होगी अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र, दो पैन कार्ड और दो पासपोर्ट मामले की अगली सुनवाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: सात अक्तूबर को होगी अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र, दो पैन कार्ड और दो पासपोर्ट मामले की अगली सुनवाई
Mon, 04 Oct 2021 10:14 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: प्राची प्रियम
Updated Mon, 04 Oct 2021 10:14 PM IST
सार
अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में सपा सांसद आजम खां और नगर विधानसभा सीट से सपा विधायक डॉ. तजीन फात्मा भी आरोपी हैं। जबकि दो पासपोर्ट मामले में सिर्फ अब्दुल्ला आजम और दो पैन कार्ड मामले में अब्दुल्ला आजम और सपा सांसद आजम खां आरोपी हैं।
विज्ञापन
पिता आजम खां के साथ अब्दुल्ला आजम
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा सांसद आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट और दो पैनकार्ड मामले में सोमवार को कोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद कोर्ट ने अगली तिथि सात अक्तूबर निर्धारित की है। अब्दुल्ला आजम के खिलाफ दो जन्म प्रमाण पत्र, दो पैन कार्ड और दो पासपोर्ट के आरोप में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। जिसके बाद पुलिस ने इन सभी मामलों में कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी।
विज्ञापन
इन तीनों मामलों की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रही है। अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में सपा सांसद आजम खां और नगर विधानसभा सीट से सपा विधायक डॉ. तजीन फात्मा भी आरोपी हैं। जबकि दो पासपोर्ट मामले में सिर्फ अब्दुल्ला आजम और दो पैन कार्ड मामले में अब्दुल्ला आजम और सपा सांसद आजम खां आरोपी हैं।
विज्ञापन
एमपी-एमएलए कोर्ट में इन तीनों मामलों में आरोप तय हो चुके हैं। इन तीनों मामलों में भाजपा नेता आकाश सक्सेना की गवाही व जिरह की प्रक्रिया हो चुकी है। दो पैन कार्ड मामले में एक बैंक के शाखा प्रबंधक के बयान भी दर्ज हो चुके हैं।
विज्ञापन
जिला सहायक शासकीय अधिवक्ता रामऔतार सिंह सैनी ने बताया कि सोमवार को इन तीनों मामलों में कोर्ट में तारीख थी। जिसमें कोर्ट ने तीनों मामलों में अगली तारीख सात अक्तूबर तय की है।