Abdullah Azam: अब्दुल्ला के दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में स्कूल प्रधानाचार्य से जिरह पूरी, सात जून को होगी अगली सुनवाई
एमपी-एमएलए कोर्ट में आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में सुनवाई हुई। जिसमें मामले के गवाह एक स्कूल के प्रधानाचार्य कोर्ट में उपस्थित हुए और उनसे बचाव पक्ष के अधिवक्ताओं ने जिरह की। उनकी जिरह पूरी हो गई है। कोर्ट ने अब गवाही के लिए आयकर अधिकारी को तलब किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा नेता आजम खां के बेटे व स्वार विधानसभा सीट से विधायक अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में शुक्रवार को कोर्ट में सुनवाई हुई। जिसमें एक स्कूल के प्रधानाचार्य से बचाव पक्ष के अधिवक्ताओं ने जिरह की। उनकी जिरह पूरी हो गई है। अब इस मामले की अगली सुनवाई सात जून को होगी। कोर्ट ने गवाही के लिए आयकर अधिकारी को तलब किया है।
मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट (मजिस्ट्रेट ट्रायल) में चल रही है। शुक्रवार को इस मामले की कोर्ट में तारीख थी। जिसमें मामले के गवाह एक स्कूल के प्रधानाचार्य कोर्ट में उपस्थित हुए और उनसे बचाव पक्ष के अधिवक्ताओं ने जिरह की। उनकी जिरह पूरी हो गई है। शासकीय अधिवक्ता अरुण प्रकाश सक्सेना और वादी के अधिवक्ता संदीप सक्सेना ने बताया कि जिरह पूरी होने के बाद अब कोर्ट ने गवाही के लिए आयकर अधिकारी विजय कुमार को तलब किया है। अब इस मामले की अगली सुनवाई सात जून को होगी। कोर्ट में सुनवाई के दौरान भाजपा नेता आकाश सक्सेना और विधायक अब्दुल्ला आजम मौजूद रहे।
अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में भाजपा नेता आकाश सक्सेना ने गंज थाने में साल 2019 में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें अब्दुल्ला आजम के पिता एवं शहर विधानसभा सीट से विधायक आजम खां व अब्दुल्ला आजम की मां डॉ. तजीन फात्मा भी आरोपी हैं। इस मामले में तीनों पर आरोप तय हो चुके हैं और कोर्ट से तीनों आरोपियों को जमानत भी मिल चुकी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.