{"_id":"6a95cbb103162c22ea001f64","slug":"illegal-clinic-sealed-operator-unable-to-produce-medical-degree-documents-rampur-news-c-282-1-rmp1027-179058-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: अवैध क्लीनिक सील, संचालक नहीं दिखा सका चिकित्सा डिग्री के दस्तावेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: अवैध क्लीनिक सील, संचालक नहीं दिखा सका चिकित्सा डिग्री के दस्तावेज
Tue, 01 Sep 2026 12:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Tue, 01 Sep 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। शाहबाद क्षेत्र की ग्राम पंचायत रेवड़ी कलां में शिकायत के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अवैध क्लीनिक को सील कर दिया। स्थानीय स्तर पर उसे बंगाली डॉक्टर के नाम से जाना जाता था। विभाग की ओर से फर्जी चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विभागीय अधिकारियों ने बताया कि शिकायत मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम क्लीनिक पर पहुंची और वहां उपलब्ध दस्तावेजों, चिकित्सकीय योग्यता तथा मरीजों के उपचार से संबंधित जानकारी की जांच की। जांच के दौरान संचालक कोई भी प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सका। इस पर टीम ने क्लीनिक को सील कर दिया।
स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई से क्षेत्र में बिना पंजीकरण और मान्यता प्राप्त योग्यता के मरीजों का उपचार करने वालों में खलबली मच गई। नोडल अधिकारी डॉ. देवेश चौधरी ने बताया कि शिकायत के आधार पर टीम ने रेवड़ी कलां में क्लीनिक की जांच की थी। संचालक चिकित्सा डिग्री से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। जिसके बाद क्लीनिक सील कर दिया गया है। साथ ही विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है।