{"_id":"630f6d111c46e707ba3c5475","slug":"abdullah-azam-said-i-will-raise-my-voice-against-oppression","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब्दुल्ला आजम: बोले- जुल्म के खिलाफ उठाता रहूंगा आवाज, मुकदमों में नाम डालने की जताई आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब्दुल्ला आजम: बोले- जुल्म के खिलाफ उठाता रहूंगा आवाज, मुकदमों में नाम डालने की जताई आशंका
Wed, 31 Aug 2022 07:45 PM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 31 Aug 2022 07:45 PM IST
सार
अब्दुल्ला आजम ने ट्विटर के जरिए लोगों को भरोसा दिलाया है कि मैं जब तक हूं लोगों पर होने वाले जुल्म के खिलाफ आवाज उठाता रहूंगा।
विज्ञापन
अब्दुल्ला आजम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सपा नेता आजम खां के बेटे और स्वार सीट से विधायक अब्दुल्ला आजम ने ट्वीट कर सोशल मीडिया के जरिए अपनी बात रखी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि धारा 144 के खिलाफ और लोगों के मुद्दों पर न बोल सकूं, उनकी आवाज न उठा सकूं इसलिए कोशिश की जा रही है कि मेरा नाम भी मुकदमों में डालकर मेरी आवाज को भी दबाया जा सके। उन्होंने ट्विटर के जरिए लोगों को भरोसा दिलाया है कि मैं जब तक हूं लोगों पर होने वाले जुल्म के खिलाफ आवाज उठाता रहूंगा।
विज्ञापन
बुधवार को एक के बाद एक उन्होंने कई ट्वीट किए। आरोप लगाते हुए कहा है कि अब रामपुर के थाने ही अदालत बन चुके हैं। शायद रामपुर में अब किसी न्यायिक प्रक्रिया का कोई मतलब नहीं रह गया है। आरोप लगाया कि गांवों के लोगों को उठाकर थाने और एक बड़े पुलिस अधिकारी के दफ्तर में ले जाकर धमकाया जा रहा है। कहा कि झूठ की उम्र ज्यादा लंबी नहीं होती। लेकिन एक झूठ को छुुपाने के लिए लाखों झूठ बोलने पड़ते हैं। लगातार रामपुर में पुलिस के जरिए लोगों को धमकाया जा रहा है कि वे लोग आजम खां और उनके लोगों के खिलाफ धमकाने के आरोप में मुकदमे दर्ज कराएं।
विज्ञापन