फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   abdullah azajm passport issue

अब्दुल्ला आजम के दो पासपोर्ट मामले में अब 16 नवंबर को होगी सुनवाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
abdullah azajm passport issue
रामपुर। सपा सांसद आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम के खिलाफ दो पासपोर्ट के आरोप में दर्ज मुकदमे में शुक्रवार को एमपी-एमएलए कोर्ट में तारीख नियत थी। जिसमें बचाव पक्ष के अधिवक्ता की ओर से स्थगन प्रार्थना प्रत्र कोर्ट में दाखिल किया गया। इस पर कोर्ट ने मामले में सुनवाई के लिए अगली तारीख 16 नवंबर तय की है।
विज्ञापन

भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के पूर्व क्षेत्रीय संयोजक आकाश सक्सेना ने सिविल लाइंस थाने में अब्दुल्ला आजम के दो पासपोर्ट के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दो पासपोर्ट मामले में सिर्फ अब्दुल्ला आजम आरोपी हैं। यह मामला एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रहा है। इसमें कोर्ट ने इस मामले में आरोप तय कर दिए हैं। पिछली तारीख में मामले में रिपोर्ट लिखने वाले पुलिस कर्मी अखिलेश कुमार ने बयान दर्ज कराए थे, जिनकी मुख्य परीक्षा पूरी हो गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को इस मामले में कोर्ट में तारीख थी। जिसमें एफआईआर लेखक कांस्टेबल अखिलेश कुमार से जिरह होनी थी। गवाह कोर्ट पहुंचे, लेकिन बचाव पक्ष के अधिवक्ता की ओर से स्थगन प्रार्थना पत्र दिए जाने के कारण कोर्ट ने मामले में अगली तारीख 16 नवंबर तय की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed