फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   abdullah azajm birth certifacate issue

अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में वादी आकाश सक्सेना से जिरह पूरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
abdullah azajm birth certifacate issue
रामपुर। सपा सांसद आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाणपत्र मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट में शनिवार को भी सुनवाई हुई। इस दौरान मामले के वादी आकाश सक्सेना से जिरह/गवाही पूरी हो गई है। अब इस मामले में अगली सुनवाई छह सितंबर को होगी।
विज्ञापन

सपा सांसद आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाणपत्र होने के आरोप में भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के पूर्व क्षेत्रीय संयोजक आकाश सक्सेना ने गंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई के दौरान 11 अगस्त को गंज थाना पुलिस ने अब्दुल्ला आजम ने इस मामले में सप्लीमेंटरी चार्जशीट दाखिल की थी। इस पर शिकायतकर्ता (वादी) आकाश सक्सेना ने पुलिस को पत्र भेजकर आरोपी पर आईपीसी की धारा 12बी के तहत आरोपपत्र प्रेषित करने की मांग की थी।
विज्ञापन

इसके बाद 13 अगस्त की सुनवाई में सप्लीमेंटरी चार्जशीट को लेकर बहस हुई थी। मामले में कोर्ट ने आजम खां, उनकी पत्नी शहर विधानसभा सीट से सपा विधायक डॉ. तजीन फात्मा और बेटे अब्दुल्ला आजम के अधिवक्ता की ओर से दाखिल की गई डिस्चार्ज एप्लीकेशन को खारिज कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला सहायक शासकीय अधिवक्ता रामऔतार सिंह सैनी ने बताया कि मामले में मंगलवार से शनिवार तक रोजाना सुनवाई और जिरह हुई। शनिवार को वादी व गवाह आकाश सक्सेना से जिरह/गवाही की प्रक्रिया पूरी हो गई है। मामले में अगली सुनवाई सोमवार (6 सितंबर) को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed