{"_id":"588f8c704f1c1b8b1de80872","slug":"abdulla-azajm-is-26-years-cld","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब्दुल्ला 26 के, लखनऊ नगर निगम का सर्टिफिकेट ओके ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब्दुल्ला 26 के, लखनऊ नगर निगम का सर्टिफिकेट ओके
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Tue, 31 Jan 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
रामपुर में अब्दुल्ला आजम के पर्चे की जांच के दौरान निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
स्वार क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी गजेंद्र सिंह ने बसपा की ओर से चुनावी जंग में उतरे विधायक नवेद मियां की शिकायत को निराधार पाया। लखनऊ नगर निगम के बर्थ सर्टिफिकेट को सही बताया।
उन्होंने कैबिनेट मंत्री आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम खां के परचे को वैध करार दिया। इससे पहले निर्वाचन अधिकारी के समक्ष नवेद मियां की शिकायत को लेकर दोनों ओर से सुनवाई की गई। नवेद मियां और अब्दुल्ला आजम की ओर से अधिवक्ताओं ने अपना-अपना पक्ष रखा।
विज्ञापन
अब्दुल्ला के अधिवक्ताओं ने नवेद की शिकायत को निराधार बताया। कहा कि मीडिया में प्रकाशित-प्रसारित खबरों के आधार पर किसी के परचे को खारिज नहीं किया जा सकता। उम्र के सत्यापन के लिए अन्य प्रमाण पत्रों के साथ ही जन्म प्रमाण पत्र लगे होने की भी बात कही गई। जबकि नवेद मियां के अधिवक्ताओं का तर्क था कि उनकी उम्र कम है। उसका प्रमाण भी नहीं है। दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद निर्वाचन अधिकारी गजेंद्र सिंह ने अब्दुल्ला के परचे को वैध करार दिया।
विज्ञापन