फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Aam Aadmi Party protested against rising prices of petrol, diesel and gas

पेट्रोल, डीजल व गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर आम आदमी पार्टी ने जताया विरोध

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
Aam Aadmi Party protested against rising prices of petrol, diesel and gas
रामपुर। आम आदमी पार्टी की महिला विंग की कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल, डीजल और गैस केे दामों में हो रही बढ़ोत्तरी को लेकर नाराजगी जताई है। उन्होंने पेट्रोल, डीजल और गैस की कीमतों को कम करने की मांग की है। इसको लेकर उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सीओ सिटी को सौंपा।
विज्ञापन

सोमवार को आम आदमी पार्टी की मंडल अध्यक्ष समीना बी नेतृत्व में तमाम महिलाएं आंबेडकर पार्क में एकत्र हुईं। महिलाओं के हाथों में सरकार विरोधी नारे लिखी तख्तियां थीं। जमकर नारेबाजी करते हुए महिलाएं आंबेडकर पार्क से पैदल मार्च करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचीं, जहां सीओ सिटी विद्याकिशोर शर्मा ने गेट पर आकर ज्ञापन लिया। ज्ञापन में कहा गया है कि देश का आम नागरिक लगातार बढ़ रही पेट्रोल, डीजल एवं एलपीजी गैस की कीमतों से बेहद परेशान है। इनकी बढ़ती कीमतों के कारण गरीब आदमी के जीवन पर सीधा असर पड़ रहा है। कहा कि देश की जनता अभी कोरोनाकाल में हुए नुकसान से उभर नहीं पाई है, वहीं दैनिक जीवन में प्रयोग की जाने वाली वस्तुओं की बेतहाशा बढ़ती मूल्यवृद्धि से आम जनता परेशान है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि पेट्रोल, डीजल एवं गैस सिलिंडर तथा दैनिक जीवन में अन्य जरूरी वस्तुओं की कीमत कम की जाए, जिससे देश की जनता थोड़ी राहत महसूस हो सके। इस मौके पर आप जिलाध्यक्ष अंसार अहमद, महिला विंग की जिलाध्यक्ष नरगिस खान, जुल्फेकार तुर्क, सलमान खान फौजी, फायजा बी, डॉ. नाज, मोहम्मद उमर, पूजा वाल्मीकि, रजिया बी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed