फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   aale hasan arrested in rampur

रामपुर में आले हसन की बोला करती थी तूती

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
aale hasan arrested in rampur
रामपुर में सोमवार को कोर्ट जाते पूर्व सीओ आले हसन और उनको पकड़ने के लिए पीछे से आती पुलिस। संवाद न? - फोटो : RAMPUR
रामपुर। सांसद आजम खां के खास सिपहसलारों में गिने जाने वाले पूर्व सीओ आले हसन की कभी रामपुर में तूती बोला करती थी। उनकी गिनती आजम खां के खास सिपहसलारों में होती थी। भले ही वो सीओ सिटी के पद पर तैनात थे लेकिन दबदबा इतना था कि उनके सीनियर अधिकारी उनको साहब कहकर संबोधित किया करते थे। आले हसन आजम खां के इतने करीब थे कि सीओ सिटी के पद से सेवानिवृत होने के बाद उन्होंने उनकी जौहर यूनिवर्सिटी में मुख्य सुरक्षा अधिकारी के रूप में काम करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

आले हसन का रामपुर से काफी पुराना ताल्लुक है। वो रामपुर के मूल निवासी तो नहीं है, लेकिन पूरे जिले में उनकी पहचान है। उनकी तैनाती यहां दरोगा से लेकर सीओ के पद पर रही है। प्रदेश में जब भी सरकार की होती थी, आले हसन की तैनाती रामपुर में होती थी। चाहे वह दरोगा हों, इंस्पेक्टर या फिर सीओ। पिछली सपा सरकार में आले हसन इंस्पेक्टर के रूप में आए थे। उनकी तैनाती सिविल लाइंस कोतवाली कोतवाल के रूप में हुई थी। इसके बाद उनको सीओ के पद पर पदोन्नति मिल गई थी और सेवानिवृत होने तक वो सीओ सिटी बने रहे। उन पर आरोप है कि उन्होंने राजनीतिक दबाव में कई लोगों पर कार्रवाई की थी। प्रदेश में भाजपा की सरकार आने के बाद आजम खां के बाद आले हसन ही सबसे अधिक विरोधियों के निशाने पर थे। सोमवार जब पुलिस ने उनको गिरफ्तार किया है तो कई लोगों ने खुशी का इजहार किया है।
विज्ञापन

जिस थाने के थे कोतवाल उसी की हवालात में हुए बंद
रामपुर। सिविल लाइंस कोतवाली के रूप में आले हसन ने कई लोगों को हवालात की हवा खिलाई थी। सोमवार को पुलिस ने उसी थाने के हवालात रखा था, जिसके वो कोतवाल रह चुके हैं। उनका निवास भी कोतवाली की ऊपरी मंजिल पर था। सीओ बन जाने के बाद भी वो सिविल लाइंस कोतवाली के आवास में रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed