फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   A youth from Patwai committed suicide in Rudrapur

Rampur News: पटवाई के युवक ने रुद्रपुर में क़ी आत्महत्या

Sat, 09 Aug 2025 02:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sat, 09 Aug 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
A youth from Patwai committed suicide in Rudrapur
पटवाई। थाना क्षेत्र के रजौड़ा गांव के निवासी संजीव ने रुद्रपुर में अपने किराए के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि संजीव पिछले दो सालों से रुद्रपुर में एक निजी कंपनी में काम कर रहा था। वह अपनी पत्नी और बच्चों को भी अपने साथ ले गया था। शुक्रवार की शाम को संजीव ने फांसी लगा ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने रात में ही संजीव के परिजनों को घटना की जानकारी दी। खबर सुनते ही परिजन तुरंत रुद्रपुर पहुँचे। अपने बेटे का शव देखकर उनका रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि करीब पांच साल पहले हल्द्वानी की एक लड़की से संजीव ने लव मैरिज की थी। उसके दो छोटे बेटे हैं, जिनकी उम्र चार साल और दो साल है। घटना के कारण का कोई कारण नहीं पता चला है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed