फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   A young man who was making skirting boards in the mosque died due to electrocution

Rampur News: मस्जिद में झालर लगा रहे युवक की करंट से मौत

Mon, 16 Sep 2024 06:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Mon, 16 Sep 2024 06:10 AM IST
विज्ञापन
A young man who was making skirting boards in the mosque died due to electrocution
पटवाई (रामपुर)। थाना क्षेत्र के मतवाली गांव में मस्जिद पर झालर लगा रहे गुलफाम (20 ) की करंट लगने से मौत हो गई। परिजन बिना किसी कार्रवाई के शव घर ले आए। घटना के बाद परिवार के लोगों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

पटवाई थाना क्षेत्र के मतवाली गांव निवासी गुलफाम मिलक के एक निजी अस्पताल में काम करता था। वह रविवार को गांव की ही मस्जिद में चल रही ईद मिलादुन्नबी की तैयारी में शामिल होने गया था। इस दौरान वह मस्जिद में झालर लगाने लगा। इस दौरान वह बिजली की 11 हजार लाइन के करंट की चपेट में आ गया,जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। आनन फानन में परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए,जहां से वह सीधे उसे जिला अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिवार के लोग शव को वापस ले आए। घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। परिवार वालों का रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी अमरनाथ वर्मा ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed