{"_id":"6928b9ae25c8eeada20ee1f0","slug":"a-young-man-who-had-come-to-his-in-laws-house-was-crushed-by-a-speeding-truck-rampur-news-c-282-1-rmp1016-158786-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: ससुराल आए युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: ससुराल आए युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला
विज्ञापन
शाहबाद। टांडा गांव में बृहस्पतिवार दोपहर को हुए सड़क हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। उधर बाइक सवार युवक ने कूदकर जान बचाई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
मूल रूप से बदायूं जनपद के आसफपुर फकावली गांव के रहने वाले राकेश साहिबाबाद क्षेत्र के गरिमा गार्डन में परिवार के साथ रहकर मजदूरी करते थे। राकेश बृहस्पतिवार को गाजियाबाद से अपनी ससुराल, टांडा गांव स्थित साले लाल सिंह के घर आए थे।
दोपहर करीब तीन बजे दोनों बाइक से अनवा गांव की ओर से लौट रहे थे। बाइक पर बैठे साले लाल सिंह ने बताया कि जैसे ही वे टांडा गांव के मोड़ पर पहुंचे, तभी आंवला की दिशा से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर उनकी बाइक पर चढ़ गया। ट्रक राकेश को लगभग 15 फीट तक घसीटते हुए ले गया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि ट्रक पुलिस के कब्जे में है और तहरीर मिलते ही प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
दो बेटियों की शादी के लिए ढूंढ रहे थे रिश्ता
मृतक के साले लाल सिंह ने बताया कि उनके बहनोई राकेश के तीन बेटे और तीन बेटियां है, जिनमें दो बेटियों के लिए रिश्ता ढूंढ रहे थे। मृतक की पत्नी भूरी समेत सभी का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक राकेश के साले लाल सिंह ने बताया कि उनके बहनोई अपने गांव में एसआईआर के फार्म भरने के लिए आए थे। इसी बीच वह टांडा गांव से उरद भी खरीदने आए थे। लेकिन इस बीच यह हादसा हो गया।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -