फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   A young man was beaten with belts during the Lagan ceremony.

Rampur News: लगुन कार्यक्रम में युवक की बेल्टों से पिटाई

Thu, 19 Mar 2026 01:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Thu, 19 Mar 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
A young man was beaten with belts during the Lagan ceremony.
रामपुर। सिविल लाइंस क्षेत्र में एक होटल में आयोजित लगुन कार्यक्रम के दौरान एक युवक को कुछ लोगों ने बेल्टों से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मामले में एसपी के आदेश पर सिविल लाइंस कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

शहजादनगर थाना क्षेत्र के ग्राम चमरौआ निवासी मुकेश ने तहरीर में बताया कि उसके जीजा के भतीजे सुनील की 10 मार्च को लगुन थी, जिसमें वह अजीतपुर स्थित होटल में शामिल होने गया था। खाना खाते समय अजीतपुर खेड़ा के रवि, आकाश, राज व संजय शराब के नशे में पहुंचे और धक्का-मुक्की करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे अलग ले जाकर बेल्टों से पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने किसी तरह उसे बचाया। मुकेश के अनुसार उसने अजीतपुर चौकी पर सूचना दी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने एसपी से शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी के आदेश पर सिविल लाइंस कोतवाली में रवि, आकाश, राज, संजय और 15 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। थाना प्रभारी ओमकार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed