फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   A young man returning from his niece's wedding ceremony died in an accident.

Rampur News: भतीजी के लग्न समारोह से लौट रहे युवक की हादसे में मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
A young man returning from his niece's wedding ceremony died in an accident.
मिलक। सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। कोतवाली क्षेत्र के नगला उदई गांव निवासी 30 वर्षीय हरपाल बुधवार की रात ग्राम करीम गंज से अपनी भतीजी के लग्न समारोह से अपने गांव वापस आ रहे थे।
विज्ञापन

रात आठ बजे ग्राम नगला उदई के निकट एक प्लाई फैक्टरी के पास सामने से आ रही अन्य बाइक से टक्कर हो गई। टक्कर लगने से बाइक सवार हरपाल और उसके साथ पीछे बैठी उसकी सात वर्षीय पुत्री निधि गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों एवं परिजनों ने दोनों को जिला अस्पताल भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान बृहस्पतिवार की सुबह चार बजे हरपाल की मृत्यु हो गई।
विज्ञापन

वहीं उसकी पुत्री जो मामूली रूप से घायल हो गई थी, उसे डॉक्टर ने उपचार के दौरान घर भेज दिया। मृतक के भाई नरेश ने बताया कि भतीजी की लग्न समारोह से लौटते समय यह हादसा हुआ। बुधवार की शाम मृतक के बड़े भाई भीमसेन की पुत्री छाया की लगन थी, जिसकी शुक्रवार को ग्राम करीमगंज से बरात आनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक मिलक क्षेत्र के ग्राम धनेली के निकट एक ढाबे पर कारीगर का काम करता था। कोतवाल पुष्कर सिंह ने बताया कि परिजनों ने पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने के बाद अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed