{"_id":"6615ca0bb5f62ae36f0eb5e4","slug":"a-young-man-going-to-sitapur-on-bike-to-celebrate-eid-was-crushed-by-a-truck-died-rampur-news-c-282-1-rmp1004-119715-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: बाइक से सीतापुर ईद मनाने जा रहे युवक को ट्रक ने कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: बाइक से सीतापुर ईद मनाने जा रहे युवक को ट्रक ने कुचला, मौत
विज्ञापन
रामपुर। बाइक से दिल्ली से सीतापुर जा रहे शादाब (25) को ट्रक ने कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामले युवक के शव को कब्जे में ले लिया है। वह ईद मनाने घर जा रहा था। पुलिस ने फरार ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
यह घटना सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में बाईपास की है। सीतापुर जिले के थाना रामपुर केचांदपुर लदोरी गांव निवासी शादाब दिल्ली में फैक्टरी में काम करता था। वह ईद मनाने के लिए बाइक से घर जाने के लिए निकला था। दिल्ली से मंगलवार की सुबह वह चला और दोपहर में वह रामपुर पहुंच गया लेकिन, सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मंसूरपुर बाईपास पर ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में शादाब की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना पाकर देर शाम सीतापुर से युवक के परिजन आए। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस के अनुसार ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। सिविल लाइंस थाना प्रभारी अजय मिश्रा ने बताया कि ट्रक कि ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।