फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   a women's body found in pound

गुमशुदा युवती का शव तालाब में मिला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2021 01:29 AM IST
विज्ञापन
a women's body found in pound
भोट। छह दिन पूर्व अचानक घर से गायब हुई युवती का शव संकरा गांव के जंगल में एक तालाब में मिलने से सनसनी मच गयी। युवती की गुमशुदगी भी थाने में दर्ज कराई गई थी। युवती के शव पर चोट के निशान नहीं हैं और शव कई दिन पुराना लग रहा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह साफ होगी।
विज्ञापन

भोट थाना क्षेत्र के पेमपुर गांव निवासी इतवारी की पुत्री बबली (20) 18 फरवरी को दोपहर बाद अचानक घर से गायब हो गयी थी। काफी तलाश के बावजूद भी युवती का पता नहीं चलने 19 फरवरी को परिजन थाने पहुंचे थे व युवती की मां की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की थी। बुधवार सायं करीब पांच बजे थाना क्षेत्र के ही संकरा गांव के पास ही स्थित एक तालाब में एक युवती का शव देखे जाने की सूचना पर थानाध्यक्ष भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए व उच्चाधिकारियों को सूचना दी। सूचना पर सीओ केमरी अशोक कुमार पांडे भी मौके पर पहुंच गए व घटनास्थल का मौका मुआयना किया। थोड़ी ही देर में युवती के शिनाख्त पेमपुर गांव निवासी बबली का होने की सूचना पर पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दी। सूचना पर रोते बिलखते परिजन भी मौके पर पहुंच गए व शव की शिनाख्त बबली की होने पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को जिला चिकित्सालय भिजवाया। थानाध्यक्ष योगेन्द्र सिंह ने बताया कि महिला पुलिस कर्मी द्वारा शव की जांच की गई है। जिसमें चोट के निशान नहीं मिले हैं। शव को पोस्टमार्टम को जिला चिकित्सालय भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed