{"_id":"697d1749c790f57edf0bf4d1","slug":"a-woman-was-severely-beaten-with-sticks-and-rods-by-her-own-son-her-condition-is-critical-rampur-news-c-282-1-rmp1016-163158-2026-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: अपने ही बेटे ने महिला को लाठी-डंडे से पीटा, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: अपने ही बेटे ने महिला को लाठी-डंडे से पीटा, हालत गंभीर
Sat, 31 Jan 2026 02:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sat, 31 Jan 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
जगेसर गांव की घटना, जिला अस्पताल रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहबाद। जगेसर गांव में एक बेटे ने अपनी ही सगी मां की लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई कर दी। इतना ही नहीं, आरोपी ने ईंट से सिर कुचलने की भी कोशिश की। इस पिटाई में मां महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिसे हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
शुक्रवार शाम को जगेसर गांव निवासी राजू ने बिना वजह अपनी मां मायावती (50) के साथ मारपीट शुरू कर दी। ग्रामीणों ने बताया कि राजू मानसिक रोगी है। बिना वजह ही मां की लाठी डंडों से पिटाई कर दी। मां को इतना पीटा गया कि उनका उल्टा हाथ टूट गया। जब इस पिटाई और शोर-शराबे के बीच ग्रामीण महिला के बचाव के लिए दौड़े, तो आरोपी बेटे ने छत पर चढ़कर ईंट पत्थर बरसाने शुरू का दिए।
इसी बीच ग्रामीणों ने डायल-112 पुलिस को फोन कर दिया। पुलिस ने पहुंचकर बमुश्किल घायल महिला को बचाया और सीएचसी में भर्ती कराया। उधर आरोपी को पुलिस कोतवाली ले आई। कोतवाल संजय कुमार बताया कि आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया है, तहरीर मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।