फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   A tyre fell on the sugar mill chain, crushing stopped for an hour.

Rampur News: चीनी मिल की चेन पर गिरा टायर, एक घंटा पेराई बंद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
A tyre fell on the sugar mill chain, crushing stopped for an hour.
बिलासपुर। रुद्र बिलास किसान सहकारी चीनी मिल में रविवार की शाम ट्राली में रखा टायर चेन पर गिर गया। मिल कर्मियों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए तुरंत ही चेन बंद कर दी, अन्यथा काफी नुकसान हो सकता था। इस दौरान चीनी मिल में करीब एक घंटा पेराई का कार्य बंद रहा।
विज्ञापन

जीएम ने ट्राली में गन्ने के साथ टायर लाने वाले किसान के खिलाफ जांच शुरू करने के साथ ही किसान की पर्ची बंद करने की कार्रवाई की है। रविवार की शाम रुद्र बिलास चीनी मिल में गन्ने की पेराई का कार्य चल रहा था। करीब सात बजे अलीनगर कोटा निवासी किसान गुरचरन सिंह अपनी गन्ना भरी ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर चीनी मिल में कांटा कराने के बाद गन्ना उतारने के लिए चेन के पास पहुंचा।
विज्ञापन

मिल कर्मियों ने क्रेन युक्त पंजे के जरिये गन्ने को ट्राली से उतार कर मिल की चेन में डालना शुरू कर दिया। इस दौरान ट्राली में रखा एक टायर भी गन्ने के साथ पंजे में फंसकर चेन पर गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेन पर टायर गिरा देख कुछ मिल कर्मियों ने शोर मचा दिया। इस दौरान तुरंत ही चेन को बंद कराया गया। मिल के प्रधान प्रबंधक आरके जैन समेत तमाम मिल अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। तुरंत ही टायर को चेन से बाहर निकाला गया।
इस दौरान करीब एक घंटा मिल में गन्ने की पेराई का कार्य बंद रहा। है मिल अधिकारियों का कहना था कि मिल कर्मियों की सूझबूझ से बड़ी घटना होने से टल गई, अगर कोई ध्यान नहीं देता तो कोई बड़ी घटना भी हो सकती थी।

मिल के प्रधान प्रबंधक ने बताया कि किसान की गलती या जानबूझकर टायर चेन के ऊपर गिरने के मामले में जांच की जा रही है। टायर को कुछ ही देर में हटवा दिया गया था। उन्होंने बताया कि कुछ देर कार्य प्रभावित जरूर हुआ, मगर बाद में मिल ने गन्ने की पेराई का कार्य विधिवत किया है। किसान के खिलाफ सट्टा पर्ची बंद करने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed