फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   A tanker full of CNG overturned, gas kept leaking for two and a half hours

Rampur News: सीएनजी से भरा टैंकर पलटा, ढाई घंटे तक रिसती रही गैस

Fri, 11 Apr 2025 01:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Fri, 11 Apr 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
A tanker full of CNG overturned, gas kept leaking for two and a half hours
शाहबाद (रामपुर)। रामपुर-शाहबाद रोड स्थित उदयपुर जागीर गांव के बृहस्पतिवार की रात करीब साढ़े आठ बजे सीएनजी से भरा टैंकर मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर पलटने के बाद गैस रिसाव होने लगी। गैस के रिसाव होने के कारण क्षेत्र के कई गांवों में अफरा-तफरी मच गई। वाहनों चालकों को निकालने में फायर कर्मियों का पसीना छूट गया। करीब ढाई तक गैस रिसती रही।
विज्ञापन

मिलक निवासी टैंकर चालक हरदीप सिंह ने बताया कि वह टैंकर को बरेली के आंवला से करीब साढ़े पांच सौ क्विंटल सीएनजी से भरा टैंकर पटवाई की ओर लेकर जा रहा था। शाहबाद तहसील क्षेत्र के उदयपुर जागीर गांव की पुलिया से आगे पहुंचते ही मोड़ के निकट अचानक डंपर चालक ने ओवरटेक कर दिया। जिस कारण चालक टैंकर से नियंत्रण खो बैठा और टैंकर खाई में पलट गया। इस दौरान टैंकर से गैस का रिसाव शुरू हो गया। तेज आवाज के साथ जब गैस निकली तो मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गैस की बदबू पूरे क्षेत्र में फैल गई 8:30 बजे गैस का टैंकर पलटा और लगातार 10:00 बजे तक गैस रिसाव होती रही। टैंकर के पलटने की सूचना फायर कर्मियों को लगी। जिसके बाद फायर कर्मी अपनी छोटी और बड़ी दमकल की गाड़ी लेकर मौके पर पहुंच गए और किसी भी वहां को रूकने की इजाजत नहीं दी। जैसे-जैसे मामला गंभीर होता गया वैसे ही पटवाई और शाहबाद चौराहों पर पुलिस ने छोटे-बड़े वाहनों को जाने से रोक दिया। वहीं, किसानों की पकी हुई गेहूं की फसल खड़ी थी। किसानों को डर था कि खेतो में खड़ी फसल में कहीं आग न लग जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed