फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   A speeding dumper hit parked cars and an electric pole.

Rampur News: तेज रफ्तार डंपर ने खड़ी कारों और बिजली के पोल को मारी टक्कर

Tue, 03 Mar 2026 01:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Tue, 03 Mar 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
A speeding dumper hit parked cars and an electric pole.
टांडा। नगर के मुख्य मार्ग पर मंडी समिति के सामने रविवार देर रात तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बड़ा हादसा होते-होते बच गया। अनियंत्रित डंपर ने सड़क किनारे खड़ी दो कारों और बिजली के पोल को टक्कर मार दी, जिससे कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और बिजली का पोल टूट गया।
विज्ञापन

बताया गया कि कार चालक वाहन खड़ा कर पास में चाय पी रहे थे। इसी दौरान डंपर ने पहले बिजली के पोल को टक्कर मारी और फिर दोनों कारों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

कार स्वामियों ने डंपर चालक से नुकसान की भरपाई की मांग की, लेकिन चालक द्वारा मुआवजा देने से इंकार करने पर विवाद की स्थिति बन गई।
कार स्वामी नुरुल इस्लाम और विद्युत विभाग ने डंपर चालक के खिलाफ तहरीर देने की बात कही है। क्षेत्राधिकारी केएन आनंद ने बताया कि तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed