{"_id":"696d3590ac4c13f9f7021879","slug":"a-police-team-went-to-haryana-to-investigate-the-seizure-of-a-truck-loaded-with-hides-rampur-news-c-282-1-smbd1027-162330-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: खालों से भरा ट्रक पकड़े जाने के मामले में हरियाणा गई पुलिस टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: खालों से भरा ट्रक पकड़े जाने के मामले में हरियाणा गई पुलिस टीम
Mon, 19 Jan 2026 01:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Mon, 19 Jan 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
खालों की जांच रिपोर्ट का इंतजार, भेजने वाले की भी होगी पहचान
संवाद न्यूज एजेंसी
मिलक। खालों से भरे ट्रक को रोककर हंगामा करने के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। मामले की तह तक जाने के लिए पुलिस टीम हरियाणा रवाना की गई है।
शनिवार को हाईवे पर ग्राम लोहा के पास गो रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने पशुओं की खालों से भरे ट्रक को रोककर धरना दिया था। मौके पर पहुंचे एएसपी अनुराग सिंह ने कार्रवाई का आश्वासन दिया था। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।
पुलिस ने खालों की जांच के लिए तीन पशु चिकित्सकों का पैनल गठित कर परीक्षण कराया है। फिलहाल मेडिकल रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है। कोतवाल पुष्कर सिंह ने बताया कि ट्रक हरियाणा से चला था, इसलिए जांच टीम वहां भेजी गई है। खालें भेजने वाले व्यक्ति की भी पहचान की जाएगी। पशु चिकित्सकों की रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगा कि खालें किन पशुओं की हैं।