फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   A permanent dam will be built on the Bagul river in Khamaria, officers inspected

Rampur News: खमरिया में बैगुल नदी पर बनेगा पक्का बांध, अफसरों ने किया निरीक्षण

Thu, 26 Jun 2025 01:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Thu, 26 Jun 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
A permanent dam will be built on the Bagul river in Khamaria, officers inspected
बिलासपुर। खजुरिया क्षेत्र के खमरिया की बैगुल नदी पर पक्का बांध बनाने के लिए बुधवार की दोपहर सिंचाई विभाग और बांध बनाने वाली कंपनी की टीम ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने कच्चे बांध स्थल पर ही नवंबर से पक्का बाद बनाने की बात किसानों से कही है। खजुरिया थाना क्षेत्र के सीमांत गांव खमरिया में पूर्व विधायक जयदीप सिंह बरार ने कार सेवा के जरिए बैगुल नदी पर कच्चे बांध का निर्माण किया था। किसान बीते कई सालों से कच्चे बांध का निर्माण करते चले आ रहे हैं, मगर यह कच्चा बांध बरसात के दिनों में बारिश का पानी नदी में अधिक आने की वजह से बह जाता है।
विज्ञापन

बरेली व रामपुर जिलों के किसान कच्चे बांध स्थल पर पक्का बांध बनाने की मांग काफी समय से करते चले आ रहे हैं।
बुधवार की दोपहर बरेली सिंचाई विभाग के एसडीओ मजहर हुसैन अंसारी, जेई पंकज सिंह, सीपी सिंह व बांध बनाने वाली कंपनी यूनिवर्सल हाइड्रो स्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड नागपुर महाराष्ट्र के सीईओ संजय मंधाना, इंजीनियर केशव मंधाना, अजीत मंधाना आदि खमरिया स्थित बैगुल नदी पर पहुंचे। किसानों ने टीम का स्वागत किया। टीम ने कच्चे बांध स्थल का भ्रमण कर जायजा लिया और यहां पक्का बांध बनाने के लिए स्थल को उपयुक्त माना।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों के अनुसार अधिकारियों ने नवंबर में पक्का बांध निर्माण कार्य शुरू करने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर वेद प्रकाश कश्यप, कृष्ण पाल सिंह, गौरव सिंह, महेंद्र सिंह, रघुवीर सिंह, ओमपाल सिंह, ननुकी प्रसाद मौर्य, शंकर सिंह, रमेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed