फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   A new bridge will be built at Bhakra Dam at a cost of Rs 22 crore, a gift for the New Year.

Rampur News: भाखड़ा डैम पर 22 करोड़ से बनेगा नया पुल, नए साल पर मिलेगा तोहफा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
A new bridge will be built at Bhakra Dam at a cost of Rs 22 crore, a gift for the New Year.
करीब 100 साल पुराने जर्जर पुल की जगह बनेगा नया सेतु, शासन से मंजूरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। नगर की भाखड़ा डैम पर बने करीब 100 साल पुराने एक्सपायर पुल की जगह नए साल 2026 में लगभग 22 करोड़ 14 लाख 32 हजार रुपये की लागत से नया पुल तैयार किया जाएगा। राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने बताया कि शासन ने नए पुल के निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत कर दी है और शीघ्र ही सेतु निगम निर्माण कार्य की प्रक्रिया शुरू करेगा।
राज्यमंत्री ने बताया कि वर्ष 1926 में ब्रिटिश सरकार द्वारा लोहे का पुल बनाया गया था, जो अब जर्जर अवस्था में पहुंच गया है। संबंधित विभाग ने उसे एक्सपायर घोषित कर बंद कर दिया है, जबकि उसके बराबर बने नए पुल से वाहनों का संचालन जारी है। क्षेत्रवासियों की मांग पर उन्होंने नया पुल बनवाने का प्रस्ताव शासन को भेजा था, जिसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वीकृति प्रदान कर दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नए पुल के निर्माण पर लगभग 22 करोड़ 14 लाख 32 हजार रुपये व्यय किए जाएंगे। वर्ष 2026 में क्षेत्रवासियों को नया पुल मिलने से पहाड़ों पर आवाजाही सुगम होगी, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed