फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   A memorandum was submitted to the CO to prevent incidents of theft

Rampur News: चोरी की घटनाएं रोकने के लिए सीओ को ज्ञापन सौंपा

Sat, 19 Jul 2025 01:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sat, 19 Jul 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
A memorandum was submitted to the CO to prevent incidents of theft
टांडा (रामपुर)। भाकियू टिकैत की टांडा इकाई ने ग्रामीण इलाकों में बढ़ रही चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए शुक्रवार को सीओ कीर्ति आनंद को ज्ञापन सौंपा। साथ ही चेतावनी दी है कि जल्द ही चोरी की घटनाएं नहीं रुकीं तो संगठन 24 जुलाई को टांडा कोतवाली पर धरना प्रदर्शन करेगा।
विज्ञापन


ज्ञापन में कहा कि टांडा क्षेत्र के ग्राम खुशहालपुर, मिलक हमीरपुर, चौधरपुर, मानकपुर बंजरिया आदि गांवों में बीते दिनों से लगातार चोरियों के प्रयास हो रहे हैं। आरोप है कि रात में दो संदिग्ध बाइक सवार गांवों के आसपास घूमते देखे जा रहे हैं, जिससे भय का माहौल है। लोगों ने बताया कि डर के चलते महिलाएं और बच्चे पूरी रात जागकर बिताने को मजबूर हैं। जब ग्रामीण विरोध करते हैं तो बदमाश जान से मारने की धमकी देते हैं।
विज्ञापन


संगठन ने सीओ से मांग की है कि रात 10 बजे से सुबह चार बजे तक गांवों में गश्त बढ़ाई जाए और चौकीदारों की तैनाती सुनिश्चित की जाए। कहा कि अगर किसी भी ग्रामीण को जान या माल का नुकसान होता है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐलान किया है कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो 24 जुलाई को टांडा कोतवाली पर धरना देंगे। इस दौरान जिला सचिव साबिर अली, टांडा नगर अध्यक्ष मजहर लाला, युवा तहसील अध्यक्ष वारिस अली, फरीद खां, राशिद चौधरी, जावेद, लियाकत अली, रफीक अहमद, मसरूफ और इंतिजार अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed