{"_id":"69d9419a5fe5ce4db80c025d","slug":"a-man-carrying-a-reward-of-25000-rupees-arrested-for-setting-a-woman-constables-car-on-fire-rampur-news-c-282-1-rmp1004-168429-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: महिला सिपाही की कार में आग लगाने वाला 25 हजार का इनामी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: महिला सिपाही की कार में आग लगाने वाला 25 हजार का इनामी गिरफ्तार
Fri, 10 Apr 2026 11:59 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Fri, 10 Apr 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
रामपुर। महिला सिपाही की हत्या के मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने महिला सिपाही की कार में पेट्रोल छिड़ककर लाइटर से आग लगाई थी। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
गंज थाना क्षेत्र में 25 फरवरी को काशीपुर गांव के पास एक कार में आग लगने से श्रावस्ती में तैनात महिला सिपाही लता और उसके तीन वर्षीय बेटे लड्डू की मौत हो गई थी। शुरुआत में इसे हादसा बताया गया था, लेकिन जांच में मामला हत्या का निकला।
पुलिस ने इस मामले में मिलक क्षेत्र के बेहटरा गांव निवासी दान सिंह समेत तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मामले में दो आरोपी फरार थे। गंज कोतवाल पवन शर्मा के अनुसार फरार चल रहे पनवड़िया स्थित भमरौवा रोड निवासी प्रदीप यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
विज्ञापन
पूछताछ में प्रदीप ने बताया कि वह और दान सिंह दोस्त हैं। दान सिंह ने हत्या में शामिल होने के लिए उसे एक लाख रुपये दिए थे, जिसमें से उसने करीब 10,500 रुपये का पेट्रोल खरीदा। कोतवाल के मुताबिक प्रदीप ने कबूल किया कि उसने और सलमान ने कार में पेट्रोल छिड़ककर लाइटर से आग लगाई थी।
-- -
दो लाख में हुआ था सौदा
रामपुर। पुलिस के अनुसार दान सिंह ने प्रदीप को बताया था कि वह अपनी पत्नी से परेशान है और उसे व बच्चे को मारकर बीमा की रकम हासिल करना चाहता है। इसके लिए दो लाख रुपये में सौदा तय हुआ था, जिसमें से एक लाख रुपये एडवांस दिए गए थे। संवाद
-- -
संपत्ति की होगी जांच
रामपुर। एसपी सोमेंद्र मीणा ने बताया कि आरोपी दान सिंह की संपत्ति की जांच कराई जाएगी। साथ ही उसकी गाड़ियों को भी जब्त किया जा रहा है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद