{"_id":"684f22250c7c8f583e029f16","slug":"a-goat-was-tied-in-a-cage-to-catch-the-leopard-panic-persists-rampur-news-c-282-1-rmp1019-147637-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: तेंदुआ पकड़ने को पिंजरा लगाकर बांधी बकरी, दहशत बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: तेंदुआ पकड़ने को पिंजरा लगाकर बांधी बकरी, दहशत बरकरार
Mon, 16 Jun 2025 01:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Mon, 16 Jun 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
मसवासी (रामपुर)। गांव रहमतगंज और बब्बरपुरी के हजारों लोगों के साथ वन विभाग की उम्मीद भी अब एक बकरी पर टिकी है। रविवार को तेंदुए को पकड़ने के लिए गांव बब्बरपुरी में पिंजरा लगा उसमें बकरी को रखा गया। देर रात तक वन कर्मियों ने ग्रामीणों संग इंतजार भी किया, लेकिन तेंदुआ नहीं लौटा।
गांव बब्बरपुरी और रहमतगंज में कई दिन से तेंदुआ खुलेआम घूम रहा है, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। कुछ दिन पहले तेंदुआ रहमतगंज गांव में एक निराश्रित गोवंश को निवाला बना चुका है। इसके बाद बब्बरपुरी में एक ग्रामीण के पालतू कुत्ते को मार डाला था, जिसके बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। बच्चे घरों से बाहर नहीं निकल रहे और लोग शाम होते ही दरवाजे बंद कर ले रहे हैं।
लगातार मिल रहीं शिकायतों के बाद वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने की तैयारी तेज कर दी है। रविवार को वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़ने के लिए बब्बरपुरी गांव में एक पिंजरा लगाया है, जिसमें बकरी को शिकार के रूप में बांधा गया है। विभाग को उम्मीद है कि बकरी के लालच में तेंदुआ पिंजरे में कैद हो जाएगा।
विज्ञापन
वन क्षेत्राधिकारी मुजाहिद हुसैन का कहना है कि तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है, जहां पर तेंदुए की ज्यादा चहल-पहल देखी गई थी, वहीं पर पिंजरा लगाकर बकरी बांधी गई है। ताकि तेंदुए को पकड़ा जा सके। संवाद