{"_id":"69d814d2989683ff3a045b2a","slug":"a-dispute-over-food-at-a-wedding-ceremony-resulted-in-a-woman-being-injured-in-the-scuffle-rampur-news-c-282-1-rmp1004-168367-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: विवाह समारोह में खाने को लेकर विवाद, मारपीट में महिला घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: विवाह समारोह में खाने को लेकर विवाद, मारपीट में महिला घायल
Fri, 10 Apr 2026 02:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Fri, 10 Apr 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
सैदनगर। अजीमनगर थाना क्षेत्र के रतनपुरा गांव में विवाह समारोह के दौरान खाने को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला बढ़ा और मारपीट में एक महिला घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को काबू में करते हुए एक दूल्हे को मंडी चौकी ले गई।
रतनपुरा निवासी जमील की दो बेटियों की शादी एक ही दिन थी। दोनों बेटियों की बरातें खौद और काशीपुर की मंडैया से गंज थाना क्षेत्र के एक होटल में आई थीं। दावत शुरू होने पर छोटी बेटी के बरातियों ने पहले खाना खा लिया। इसे बड़ी बेटी के बरातियों ने अपमान मान लिया और दोनों पक्षों में नोकझोंक शुरू हो गई।
विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में लात-घूंसे चलने लगे। हंगामे के दौरान बीच-बचाव करने आई एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पंडाल में अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस एक दूल्हे को अपने साथ मंडी चौकी ले गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।