फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   A case has been registered in connection with the fraudulent recruitment of Anganwadi workers.

Rampur News: आंगनबाड़ी वर्कर की नियुक्ति में फर्जीवाड़े के मामले में केस दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
A case has been registered in connection with the fraudulent recruitment of Anganwadi workers.
स्वार(रामपुर)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गांगन नगली में आंगनबाड़ी वर्कर की नियुक्ति में फर्जी दस्तावेजों के प्रयोग का मामला सामने आया है। इस प्रकरण में न्यायालय के आदेश पर आंगनबाड़ी वर्कर समेत दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, वर्ष 2024 में ग्राम गांगन नगली में आंगनबाड़ी वर्कर का पद खाली था। आरती नाम की महिला ने अपने मायके गांगन नगली का पुराना निवास प्रमाणपत्र लगाकर पद के लिए आवेदन किया, जबकि उसका विवाह पहले ही थाना टांडा क्षेत्र के जटपुरा गांव में हो चुका था। आरोप है कि आरती ने खुद को अविवाहित दिखाते हुए फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर आंगनबाड़ी वर्कर के पद पर नियुक्ति पा ली।
विज्ञापन

जांच में यह भी सामने आया कि उसने एक ही समय में तीन अलग-अलग स्थानों से प्रमाणपत्र बनवाए। एक अपने मायके गांगन नगली से, दूसरा अपने पति के गांव जटपुरा से और तीसरा पुनः गांगन नगली से, जो सभी एक-दूसरे से विरोधाभासी पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामवासियों की शिकायत पर उपजिलाधिकारी स्वार द्वारा की गई जांच में दो प्रमाणपत्र फर्जी पाए गए। वहीं ग्राम गांगन नगली के हबीब अहमद पर आरोप है कि उसने अपनी मोहर से आरती को फर्जी प्रमाणपत्र जारी किया था।

लंबे समय से कार्रवाई न होने पर शिकायतकर्ता ने न्यायालय की शरण ली, जिसके बाद अदालत ने कोतवाली स्वार को आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करने का आदेश कर दिया। कोतवाल प्रदीप मलिक नें बताया कि आदेश के अनुपालन में मामला पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed