फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   A case has been registered against the person who reared him for 19 years for religious conversion.

Rampur News: 19 साल तक जिसने पाला उस पर ही धर्मांतरण के खिलाफ केस दर्ज

Sun, 15 Sep 2024 06:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sun, 15 Sep 2024 06:16 AM IST
विज्ञापन
A case has been registered against the person who reared him for 19 years for religious conversion.
शाहबाद (रामपुर)। 19 साल तक सत्यम उर्फ समीर को जिसने पाला, उस पर ही पुलिस ने धर्मांतरण कराने का मुकदमा दर्ज किया है। बेटे को लेने हापुड़ से पहुंची मां की तहरीर पर पुलिस ने शाहबाद कोतवाली में राशिद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। अब इस प्रकरण में युवक सत्यम राय उर्फ समीर के बयान दर्ज किए जाएंगे। वहीं मां मुस्लिम बनाने के लिए समीर का खतना कराने का भी आरोप लगाया है। हालांकि सत्यम उर्फ समीर अपनी मां के साथ जाने से इन्कार रहा है। उसका कहना है कि वह राशिद के घर पर खुश है और यहीं रहना चाहता
विज्ञापन


जिला हापुड़ के थाना पिलखुआ के मोहल्ला साकेत निवासी रामानंद की पत्नी मंजू की तहरीर के आधार पर पुलिस ने धर्मांतरण कराने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज की है। मां मंजू का आरोप है कि वर्ष 2005 में इनका बेटा सत्यम गुम हो गया था। उस समय उसकी उम्र 10 वर्ष थी। उसे ढूंढने का काफी प्रयास किया गया, लेकिन उस वक्त सत्यम नहीं मिला। बारह साल के लंबे अर्से के बाद सत्यम वर्ष 2017 में समीर बनकर अपने घर हापुड़ लौटा। हापुड़ में कुछ दिन रहने के बाद सत्यम राय उर्फ समीर चला गया। इसके बाद वह अपने घर हापुड़ नहीं गया। मां मंजू उससे संपर्क करने का प्रयास करती रही, लेकिन बेटा घर आने को राजी नहीं था। अब इस प्रकरण में 13 सितंबर 2024 को मां मंजू ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि इनका बेटा सत्यम शाहबाद जनपद रामपुर में राशिद के घर पर रहता है। जब मां अपने बेटे सत्यम राय उर्फ समीर से मिली तो उसने बताया कि वह दिल्ली ओखला में काम करने चला गया था। दिल्ली के ओखला में कबाड़ का काम करने वाले शाहबाद के मोहल्ला बेदान निवासी राशिद ने उसको अपने साथ शाहबाद स्थित घर ले आया। उसकी मां ने आरोप लगाते हुए कहा कि बेटे को राशिद ने पैसों का प्रलोभन देकर इस्लाम धर्म में धर्मांतरण करा दिया। उसका खतना भी करवाया गया। सत्यम का नाम समीर रखकर उसे नमाज और कलमा भी पढ़वाया गया। मां मंजू ने धर्मांतरण कराने वाले आरोपी राशिद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस प्रकरण में कोतवाल पंकज पंत ने बताया कि सत्यम उर्फ समीर के बयान दर्ज किए जाएंगे। हालांकि 13 सितंबर को जब सत्यम उर्फ समीर अपनी मां से मिला तो उसने अपनी मां के साथ जाने से इन्कार कर दिया था।
विज्ञापन










आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें रवाना

सत्यम का धर्मांतरण कराने वाले आरोपी राशिद की गिरफ्तारी के लिए शाहबाद से तीन टीमें दिल्ली के लिए रवाना हो गईं। शनिवार शाम तक आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा था। कोतवाल पंकज पंत ने बताया कि आरोपी की जल्द गिरफ्तारी कर अग्रिम कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एफआईआर होने के बाद लौटी मां, बेटे को समझाते रहे लोग
शाहबाद। मां मंजू शाहबाद कोतवाली में पिलखुआ पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। मां का कहना है कि अगर उस वक्त पिलखुआ थाने की पुलिस कार्रवाई कर देती तो आज बेटे को पाने के लिए मां को दर-दर की ठोकरें नहीं खानी पड़ती। पुलिस ने धर्मांतरण कराने के प्रकरण में एफआईआर दर्ज कर ली। एफआईआर दर्ज होने के बाद मां मंजू हापुड़ के लिए लौट गई। बेटे सत्यम उर्फ समीर को अपने धर्म सनातन में लौटने और मां के साथ जाने के लिए हिंदू संगठन के अलावा लोग समझाते रहे। दो दिन पूर्व 13 सितंबर को भी कोतवाली में लोग सत्यम को करीब चार घंटे तक समझाया।

आरोपी राशिद के घर पर रहता है सत्यम उर्फ समीर
बेटे के बारे में जब उसकी मां मंजू को पता चला तो वह रामपुर पहुंच गईं। शाहबाद में आरोपी राशिद के घर रहे रहे बेटे से जब उनकी मुलाकात हुई तो वे भावुक हो गईं। उन्होंने बेटे को घर चलने के लिए कहा, जिस पर बेटे ने उनके साथ जाने से इन्कार कर दिया। कोतवाली में माैजूद लोगों ने उनको मनाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed