फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   A case has been filed against five people for shooting a student.

Rampur News: छात्र को गोली मारने के आरोप में पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Fri, 14 Aug 2026 01:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Fri, 14 Aug 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
A case has been filed against five people for shooting a student.
टांडा। दढ़ियाल में दवा लेने गए कक्षा नौ के छात्र शिवम सैनी को गोली मारकर घायल करने और बाद में धमकी देने के मामले में थाना टांडा पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने शिवम सैनी की तहरीर के आधार पर अंकुश चौधरी, निशांत उर्फ नंदू चौहान, दीपू चौहान, इंतेकाब समेत एक अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

दढ़ियाल के मोहल्ला फत्ते वाला निवासी शिवम सैनी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 10 अगस्त की रात करीब 8:30 बजे वह अपने बीमार पिता की दवा लेने मेडिकल स्टोर पर गया था। आरोप है कि वहां पहुंचे आरोपियों ने उसे जान से मारने की बात कहते हुए गोली चला दी। गोली लगने से वह घायल होकर सड़क पर गिर गया। इसके बाद आरोपियों ने हवा में कई राउंड फायरिंग की और किसी को घटना के बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

शिवम सैनी के मुताबिक, वह उपचार के लिए थाने की ओर जा रहा था, तभी थाने के गेट के पास से आरोपियों ने उसे जबरन अपने साथ ले लिया। आरोप है कि आरोपियों ने उसके और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। बाद में आरोपी उसे अस्पताल ले गए, जहां उसकी पट्टी कराई और धमकाकर छोड़ दिया। पीड़ित ने आरोपियों पर क्षेत्र में दहशत फैलाने और खनन से जुड़े होने के आरोप भी लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ पंकज पंत ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed