फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   A broken corona rescue at a sit-in demonstration or ceremony will be acted upon

धरना प्रदर्शन या समारोह में टूटी कोरोना बचाव की मर्यादा तो होगी कार्रवाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
A broken corona rescue at a sit-in demonstration or ceremony will be acted upon
रामपुर। धरना-प्रदर्शन से लेकर किसी भी सरकारी या निजी कार्यक्रम और समारोह में अगर कोरोना बचाव के लिए जारी निर्देशों का उल्लंघन होता है, तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने सख्त लहजे में चेतावनी जारी कर धरना-प्रदर्शन से लेकर अनावश्यक कार्यक्रम-समारोह आयोजन न करने की बात कही है। यानि समारोह या धरना-प्रदर्शन की फोटो में कोरोना बचाव के निर्देशों की मर्यादा टूटी तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

जिले में तमाम प्रयासों के बावजूद लोगों की लोगों के गैर जिम्मेदार और लापरवाह रवैये के कारण कोरोना संक्रमण का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। लोग कोरोना से बचाव के लिए घर में रुकना तो दूर की बात मास्क प्रयोग, व्यक्तिगत दूरी और हाथों को स्वच्छ रखने जैसे तीन सामान्य काम भी नहीं कर रहे हैं। बेवजह किसी भी बात को लेकर धरना- प्रदर्शन से लेकर एक जगह एकत्र होकर कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग से लेकर मास्क प्रयोग तक की अनदेखी की जा रही है और फोटो खिंचवाए जा रहे हैं। जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह ने इस संबंध में स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जिले में कोरोना संक्रमण के बढ़ते दायरे को लेकर अब इस प्रकार की लापरवाही या गैर जिम्मेदार रवैया बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसको लेकर प्रशासन सख्त निगरानी करेगा और सरकारी या निजी किसी भी व्यक्ति या संगठन के द्वारा धरना- प्रदर्शन या किसी आयोजन के नाम पर सोशल डिस्टेंसिंग या मास्क प्रयोग को लेकर नियमों का उल्लंघन किया गया तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस समय अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें और न ही समारोह आयोजित करें क्योंकि इस तरह आयोजन संक्रमण फैलने का कारण बनेगा। ऐसे कुछ मामलों में पूर्व में कार्रवाई भी की गई है लेकिन, अब इसे और सख्ती से सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed