फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   A bike rider hit a businessman going home after praying, died

नमाज पढ़कर घर जा रहे व्यापारी को बाइक सवार ने मारी टक्कर, मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
A bike rider hit a businessman going home after praying, died
स्वार। नमाज पढ़ कर घर जा रहे व्यापारी को तेज गति से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने बाइक सवार युवकों को दबोचकर पुलिस को सौंप दिया। वहीं घायल व्यापारी को उपचार के लिए ले जाते समय मौत हो गई। पुलिस ने बाइक सवार युवकों को हिरासत में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन

रविवार शाम को तहसील क्षेत्र के गांव समोदिया अड्डा निवासी नियाज अहमद (42) गांव में ही परचून की दुकान चलाते थे। सोमवार को वह गांव स्थित मस्जिद से नमाज पढ़कर निकल रहे थे। इसी दौरान रामपुर दिशा की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने नियाज अहमद को टक्कर मार दी। जिससे नियाज अहमद गंभीर रूप से घयल हो गए। मौके पर राहगीरों की भीड़ लग गई, उन्होंने बाइक सवार युवकों को पकड़ लिया। इसके बाद लोगों ने घायल व्यापारी के परिजनों और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

परिजन नियाज को जिला अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पकड़े गए बाइक सवार दो युवकों को हिरासत में ले लिया और व्यापारी का शव पोस्मार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने नियाज के पिता खलील अहमद की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed