{"_id":"47-34617","slug":"Rampur-34617-47","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू ने फूंका राणा शुगर मिल प्रबंधन का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू ने फूंका राणा शुगर मिल प्रबंधन का पुतला
Rampur
Updated Tue, 16 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
शाहबाद। किसानों को गन्ना बकाए का भुगतान न करने के विरोध में भाकियू ने करीमगंज की राणा शुगर मिल प्रबंधन का पुतला फूंका। भाकियू कार्यकर्ताओं ने मिल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों ने 20 दिसंबर तक भुगतान न करने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
भाकियू के कार्यकर्ता सोमवार की दोपहर लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में एकत्र हुए। किसानों ने राणा शुगर मिल की ओर से किसानों को गन्ना बकाया भुगतान न किए जाने पर नाराजगी जाहिर की। भाकियू के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए राणा शुगर मिल प्रबंधन का पुतला फूंका। भाकियू कार्यकर्ताओं ने इसके बाद एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर जल्द से जल्द गन्ना बकाया भुगतान कराए जाने की मांग की। किसानों ने चेतावनी दी कि अगर 20 दिसंबर तक गन्ना बकाये का भुगतान नहीं किया गया तो वो धरना देने को मजबूर होंगे। इस मौके पर भाकियू के जिला महासचिव परशुराम शर्मा, ब्लाक अध्यक्ष दरयाव सिंह यादव, रमेश चंद्र, रामदास मौर्य, वीर सिंह, भारत सिंह, मन्नू, कमल सिंह, सोमपाल, कल्याण व नौबत सिंह सहित भाकियू के अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।