फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   अहमदनगर जागीर में तीन लाख की डकैती

अहमदनगर जागीर में तीन लाख की डकैती

Sat, 29 Nov 2014 05:31 AM IST
Rampur
Rampur Updated Sat, 29 Nov 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में गुरुवार रात सात से आठ नकाबपोश बदमाशों ने ग्रामीण के घर पर धावा बोलकर नगदी और जेवर समेत तीन लाख का माल लूट लिया। पुलिस ने मामले में चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है। ग्रामीण इसे लेकर आक्रोशित हैं।
विज्ञापन

तीन लाख की डकैती का मामला सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के अहमदनगर जागीर का है। यहां के रहने वाले अबरार के बेटे दूसरे शहरों में काम करते हैं। अबरार अपने परिवार के साथ यहां पर रहते हैं। गुरुवार रात अबरार अपने घर में सो रहे थे। आधी रात को सात से आठ बदमाश घर में घुस आए। अबरार और उसके परिजनों को धमकाकर एक कमरे में बंद कर दिया। बदमाशों ने कमरे के ताले तोड़कर सारा घर खंगाला डाला। इसके बाद बदमाशों ने सभी लोगों को उस कमरे से निकालकर दूसरे में बंद कर दिया। बदमाशों ने दूसरे कमरे को खंगालकर सात तोले सोने के जेवर और सवा किलो चांदी समेत करीब तीन लाख का माल लूट ले गए। बदमाश मेन गेट के ताले तोड़कर भाग गए। बदमाशाें के जाने के बाद परिवार के लोगों के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े। सभी को कमरे से बाहर निकाला। जानकारी पुलिस को दी गई। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर नरेशपाल का कहना है कि चोरी की सूचना मिली है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वहीं, मामला चोरी में दर्ज करने से ग्रामीणों में आक्रोश है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed