{"_id":"47-34172","slug":"Rampur-34172-47","type":"story","status":"publish","title_hn":"निलंबन के बाद ज्वाइन करने पहुंचे जेई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निलंबन के बाद ज्वाइन करने पहुंचे जेई
Rampur
Updated Fri, 28 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। नगर पालिका में स्थानांतरित जेई अपना निलंबन आदेश के बाद ज्वाइन करने पहुंचे। जेई को रामपुर पालिका में ज्वाइन करने के लिए अक्तूबर में आदेश जारी किए गए थे, लेकिन उन्होंने ज्वाइन नहीं किया। इस पर शासन ने उनके निलंबन के आदेश जारी कर दिए। इस आदेश के बाद वह ज्वाइनिंग को पहुंचे जेई को पालिका प्रशासन ने ज्वाइन नहीं करवाया।
सरकारी कर्मचारी आदेशों के अनुपालन में भी हीलाहवाली कर रहे हैं। अक्तूबर माह में विकास प्राधिकरण से जेई सुधीर चावला को रामपुर नगर पालिका के लिए स्थानांतरित किया गया था। शासन के आदेशों के बावजूद जेई ने रामपुर आकर ज्वाइन नहीं किया। लगभग एक माह से अधिक समय तक कोई आख्या भी पेश नहीं की। इसी बीच शासन ने जेई को निलंबित कर दिया। इस संबंध में दो दिन पहले पालिका प्रशासन को शासन के आदेश भी प्राप्त हो गए। इसके बाद मंगलवार को जेई ज्वाइनिंग करने पालिका पहुंचे, लेकिन उनके आने से पहले ही उनके निलंबन के आदेश आने के कारण ज्वाइन नहीं कराया गया। ईओ सैय्यद तारिक ने बताया कि जेई के आने से पहले ही निलंबन आदेश आ गए थे, लिहाजा उन्हें ज्वाइन नहीं कराया गया।