{"_id":"47-34093","slug":"Rampur-34093-47","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान खरीद में धांधली पर भड़के किसान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान खरीद में धांधली पर भड़के किसान
Rampur
Updated Tue, 25 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। भाकियू की पंचायत में धान खरीद में धांधली का मुद्दा उठाया गया। प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। आरोप लगाया कि धान खरीद में फर्जीवाड़ा किया जा रहा है। केंद्रों पर किसानों का धान नहीं तौला जा रहा है।
भाकियू की अंबेडकर पार्क में हुई पंचायत में मुद्दा उठाया गया कि सरकारी धान खरीद में बड़े पैमाने पर फ र्जीवाड़ा हो रहा है। किसानों के बजाए बिचौलियों का धान खरीदा जा रहा है। राइस मिल स्वामी अपने करीबी किसानों के नाम पर चेक कटवा रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने अधिकारियों और एजेंसी प्रभारियों के खिलाफ नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष मो. सलीम वारसी ने कहा कि बिलासपुर क्षेत्र के धान खरीद केंद्रों पर किसान तीन दिन से भूखे-प्यासे पड़े हैं। छुट्टी का बहाना बनाकर उनका धान नहीं तौला जा रहा है। जरूरतमंद किसानों का धान केंद्र के कर्मचारी और बिचौलिए खरीद रहे हैं। उन्होंने धांधली के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी। बाद में जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा, जिसमें गन्ने का रेट 350 रुपये क्विंटल, धान खरीद की जांच कराकर दोषी प्रभारियों के खिलाफ कार्रवाई, प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर अंकुश लगाने की मांग की। ज्ञापन में कहा कि मिड-डे मील में भी घपला किया जा रहा है। ज्ञापन में कई और समस्याओं का हवाला देते हुए निराकरण कराने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में मंडल उपाध्यक्ष हरताल सिंह यादव, नावेद खां, सगीर अहमद, अख्तर, रियासत, मो. अहमद, अवतार सिंह, मोअज्जम अली खां, शरीफ अहमद, खलील अहमद, जगतार सिंह, कमरुज्जमा भी शामिल थे।