{"_id":"47-33637","slug":"Rampur-33637-47","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू ने वन विभाग के खिलाफ मोर्चा खोला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू ने वन विभाग के खिलाफ मोर्चा खोला
Rampur
Updated Mon, 10 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। भाकियू की पंचायत में वन विभाग और वन निगम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। आरोप लगाया कि दोनों विभाग मिलकर सरकारी लकड़ी खुर्द-बुर्द करा रहे हैं। वन निगम लकड़ी माफिया को ही कटान का ठेका दे रहा है। वन विभाग अवैध आरा मशीनों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।
कैंप कार्यालय पर पंचायत में मुद्दा उठाया कि वन विभाग पीपली, डंडिया वन में कीमती लकड़ी का अवैध कटान करा रहा है। वन विभाग के कर्मचारी कई-कई साल से एक ही चौकियों पर तैनात हैं। वन निगम और वन विभाग सड़कों की लकड़ी खुर्द-बुर्द करा रहा है। प्रदेश सचिव बाबू अली ने कहा कि कुछ दिन पहले स्वार रोड पर ग्रीन बेल्ट के पेड़ों का कटान शुरू कराया गया था। वन निगम ने न तो ढुलाई का टेंडर निकाला और न ही अपनी लेबर लगाई। अवैध तरीके से लकड़ी माफिया को ही कटान का ठेका दे दिया। कटान शुरू होते ही लकड़ी आरा मशीनों पर जाने लगी। प्रदेश सचिव ने कहा कि वन विभाग ने जब निगरानी बढ़ा दी तो वन निगम ने कटान रोक दिया। उन्होंने कहा कि जिले में दो सौ से ज्यादा आरा मशीनें बिना लाइसेंस चल रही हैं। अधिकारी उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। उल्टे लाइसेंस धारकों को ही परेशान किया जा रहा है। प्रदेश सचिव ने कहा कि वन निगम और वन विभाग के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। इस मौके पर आफताब अहमद, गुरचरन सिंह, मोहम्मद तालिब, भूरा, हरजिंदर सिंह, नबी अहमद, मुकेश,खलील अहमद, मुन्ना, प्रभजोत सिंह भी थे।