{"_id":"47-33635","slug":"Rampur-33635-47","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर से हमेशा जोड़े रखा नाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर से हमेशा जोड़े रखा नाता
Rampur
Updated Mon, 10 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। मुख्तार अब्बास नकवी 1998 में लोकसभा का चुनाव लड़ने रामपुर आए थे। चुनाव लड़े, जीते और केंद्र में मंत्री भी बने। रामपुर से 1999 और 2009 का लोकसभा का चुनाव भी हारे, इसके बाद भी उन्होंने रामपुर से नाता नहीं तोड़ा। राज्यसभा के सांसद के रूप में उनका स्थायी पता रामपुर का दर्ज है, वो मतदाता भी यही के हैं। 16 साल के दौरान नकवी ने रामपुर को अपनी कर्मभूमि बनाए रखा।
मुख्तार अब्बास नकवी की पहचान एक शांत और समझदार राजनीतिक की रही है। सार्वजनिक मंच पर वो बेबाकी के साथ अपनी राय रखते हैं। मुहावरेदार और लच्छेदार बयान उनकी पहचान हैं। राष्ट्रीय राजनीति में अपनी पहचान बनाने के बाद भी नकवी ने रामपुर से दूरी नहीं बढ़ाई। वो हमेशा रामपुर आते जाते रहे। यहां के लोगों के सुख दुख में शामिल रहे। 1998-99 में केंद्र में मंत्री रहते हुए यहां विकास के भी कई कार्य कराए। ऐसा भी नहीं है कि पार्टी में उनका विरोध नहीं हुआ। 1998-99 में जब वो केंद्र में मंत्री बने तो कई लोगों की आंख में वो खटने लगे। रामपुर में भाजपा के कई नेताओं ने उनका विरोध करना शुरू कर दिया। कई नेता ने उनका साथ छोड़कर जयाप्रदा के साथ चले गए, लेकिन नकवी ने सार्वजनिक रूप से किसी के खिलाफ कुछ नहीं कहा। एक मझे हुए खिलाड़ी की तरह अपने विरोधियों को किनारे लगाते चले गए। रामपुर में भाजपा की राजनीति उनके इर्दगिर्द घूमने लगी। अभी भी पार्टी में एक खेमा ऐसा है जो नकवी का विरोध करता है, लेकिन केंद्र में मंत्री बनाए जाने के बाद नकवी का कद और बड़ा हो गया है। विरोधी न चाहते हुए उनको बधाई देने को मजबूर हैं।