फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   शिवसेना एनडीए की पुरानी सहयोगी : नकवी

शिवसेना एनडीए की पुरानी सहयोगी : नकवी

Mon, 20 Oct 2014 05:33 AM IST
Rampur
Rampur Updated Mon, 20 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणाम से एक दिन पहले भाजपा ने शिवसेना के प्रति फिर नरमी दिखाई है। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी उसे एनडीए का पुराना सहयोगी बताया है। कहा कि दोनों पार्टियों के रिश्तों में कोई कड़वाहट नहीं है। विधानसभा चुनावों में परिस्थितियां कुछ ऐसी बन गई थीं कि दोनों दलों को अलग-अलग चुनाव लड़ना पड़ा। हालांकि नकवी ने दावा किया कि महाराष्ट्र में भाजपा अकेले अपने दम पर बहुमत हासिल कर लेगी।
विज्ञापन

महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए राजनीतिक दलों विधानसभा चुनाव के दौरान बनी दरारों को पाटना शुरू कर दिया है। कुछ ऐसा ही देखने को मिला शनिवार को रामपुर में। यहां शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में नकवी ने कहा कि शिवसेना और भाजपा के बीच दोस्ती बहुत पुरानी है। शिवसेना और भाजपा के बीच महाराष्ट्र में फिर से मिलकर सरकार बनाने के सवाल पर नकवी ने कहा कि हमें स्पष्ट बहुमत मिलने जा रहा है। भाजपा को किसी के सहयोग की जरूरत नहीं पड़ेगी। हालांकि राजनीति में समझौते की गुंजाइश हमेशा बने रहती है। विदेशों में जमा काला धन की वापसी के सवाल पर नकवी ने कहा कि मामले में यूपीए की सरकार ने तमाम रोड़े खड़े कर दिए थे। उन बाधाओं को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। महंगाई पर कहा कि नियंत्रित करने की कोशिश जारी है। महंगाई के माफियाओं पर दबाव बनाया जा रहा है। इसका असर भी दिख रहा है। थोक मूल्य सूचकांक कम हुआ है। मुद्रास्फीति की दर कम हुई है। डीजल और पेट्रोल के दाम कम होंगे। सीमा पर पाकिस्तान की गोलीबारी पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि हम शांति के पक्षधर हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हम गोलीबारी का जवाब नहीं दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed