फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   भक्तों ने की विघ्न विनाशक से कामना

भक्तों ने की विघ्न विनाशक से कामना

Tue, 09 Sep 2014 05:32 AM IST
Rampur
Rampur Updated Tue, 09 Sep 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। गणपति बप्पा के जयकारों और गुलाल के रंग में सराबोर भक्तों ने गणपति की मूर्ति विसर्जन कर अगले बरस जल्दी आने की प्रार्थना की। इस दौरान भक्तों ने शोभायात्रा भी निकाली।
विज्ञापन

पिछले लगभग 10 दिनों से शहर में गणेश महोत्सव की धूम रही। भगवान श्री गणेश के अलग-अलग भक्त मंडलों ने भजन-संध्या और कीर्तन का आयोजन किया। इसके साथ ही भगवान गणेश की मूर्ति का विसर्जन किया। इसी क्रम में सोमवार को भी शहर में दो स्थानों से शोभायात्रा निकाल कर गणपति विसर्जन किया गया। मोहल्ला चादरवाला बाग और पुराना गंज के माई का थान मंदिर से भक्तों ने गणपति महाराज की मूर्ति के साथ कोसी नदी तक शोभायात्रा निकाली। मूर्ति के आगे भक्त विघ्न विनाशक गणेश भगवान के जयकारे लगाते हुए और गुलाल उड़ाते हुए चल रहे थे। भक्तों ने कोसी नदी पहुंच कर गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया और बप्पा से सभी कष्ट दूर कर अगले बरस फिर आने की प्रार्थना की। इस दौरान राकेश, सुरजीत, लवी, शीतल, लवी, रामवीर, राज, कमल, राहुल, सुशील, आशु, शशांक, राजू दिवाकर, प्रेमा, मुन्नी, विनोद, शशांक, आशु, सरला, शोभा, शिल्पी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed