फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   सिविल लाइंस में दिनदहाड़े ढाई लाख की चोरी

सिविल लाइंस में दिनदहाड़े ढाई लाख की चोरी

Sun, 27 Jul 2014 05:31 AM IST
Rampur
Rampur Updated Sun, 27 Jul 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। सिविल लाइंस क्षेत्र में दिनदहाड़े बंद पड़े घर को चोरों ने निशाना बना लिया। चोर नगदी और जेवर समेत करीब ढाई लाख का माल समेट ले गए। वापस आने पर चोरी का पता चला। गृह स्वामी ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

दिनदहाड़े चोरी होने का यह मामला सिविल लाइंस के आगापुर के गांव से जुड़ा है। यहां के रहने वाले सुरेश प्रजापति सिविल लाइंस के होटल पर काम करता है। वह शनिवार सुबह होटल चला गया। पत्नी घास लेने के लिए के लिए घर में ताले डालकर गई थी। चोराें ने उसके घर को निशाना बना लिया। चोर मेन गेट के ताले तोड़कर घर में घुस गए। कमरे के ताले तोड़कर 40 हजार रुपये और 10 किलो चांदी समेत अन्य सामान समेट ले गए। जब उसकी पत्नी घर पर वापस आई तो ताले टूटे देखकर उसके होश उड़ गए। घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। महिला के चिल्लाने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। जानकारी पुलिस को दी गई। गृहस्वामी ने पुलिस को तहरीर दी है। दिनदहाड़े चोरी से गांव के लोगाें मेें पुलिस के प्रति काफी रोष है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed