फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   24 घंटे मिलेगी बिजली और पानी

24 घंटे मिलेगी बिजली और पानी

Thu, 24 Jul 2014 05:30 AM IST
Rampur
Rampur Updated Thu, 24 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। पहले जुमा अलविदा और फिर ईद को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए अफसरों ने बुधवार को कई घंटे तक मंथन किया। इस दौरान सुरक्षा संग बिजली, पानी और सफाई व्यवस्था के इंतजामों को पुख्ता करने के निर्देश जारी किए हैं। साफ किया गया है कि इस काम में कोताही नहीं बरती जाए।
विज्ञापन

25 जुलाई को जुमा अलविदा है और इसके बाद ईद का त्योहार होना है। दोनों ही मौकों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने अपने स्तर से कवायद तेज कर दी है। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को जिले भर के पुलिस व प्रशासनिक अफसरों की डीएम-एसपी ने मीटिंग ली। डीएम सीपी त्रिपाठी ने कहा कि जुमा अलविदा को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएं। जामा मसजिद और उसके आसपास पुलिस को तैनात किया जाए। सुरक्षा में किसी भी प्रकार कोई कोताही नहीं होनी चाहिए। डीएम ने जामा मसजिद के आसपास विशेष सफाई अभियान चलाने के साथ ही यहां की सड़कों की मरम्मत का काम तेजी से कराने को कहा। इसके अलावा बिजली व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने तहसील क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति का समय बढ़ाने के निर्देश दिए। कहा कि शहर में इन दिनों चौबीस घंटे बिजली रहेगी। उन्होंने बिजलीघरों पर बिजली अफसरों की तैनाती करने के भी निर्देश दिए। साथ ही सभी एसएसओ के फोन नंबर एसडीएम को मुहैया कराने को कहा। एसपी साधना गोस्वामी ने नमाज स्थल के आसपास जानवरों पर विशेष ध्यान देने पर जोर दिया। कहा कि किसी भी हालत में इनक ो घुसने नहीं दिया जाए। इस मौके पर एडीएम एमपी सिंह,एएसपी देवेश पांडे, सीओ सिटी आले हसन समेत सभी एसडीएम सीओ व थानाध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed