फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   आठ दिन पहले अपहृत दो बदमाशों की हत्या

आठ दिन पहले अपहृत दो बदमाशों की हत्या

Thu, 24 Apr 2014 05:30 AM IST
Rampur
Rampur Updated Thu, 24 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
शाहबाद। बदायूं जनपद के दो सगे भाइयों की बीस दिन पूर्व हत्या कर शवों को बोरियों में बंद कर जमीन में दफना दिया। परिजनों ने दो लोगों के खिलाफ बदायूं जिले के बिसौली थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। एक हत्यारे की निशानदेही पर पुलिस ने बुधवार को दोनों शवों को बरामद किया है। बदायूं जनपद के थाना बिसौली क्षेत्र के गांव दवतौरा निवासी शातिर बदमाश नजारिक उर्फ दीमक उर्फ दिमका(25) और उसका र्भाई सारिक उर्फ गदम्मा(20) को शाहबाद थाना क्षेत्र के मितरपुर गांव में मूल रूप से बिसौली के लक्ष्मपुर निवासी शादाब ने बहन की शादी करने के लिए दावत खाने के बहाने दो अप्रैल को बुलाया था। तीन अप्रैल की रात दोनों भाइयों की शादाब और उसके साथियों ने गला दबाकर व गोली मारकर हत्या कर देने के बाद शवों को बोरियों में बंद कर जमीन मेें दबा दिया था। दोनों भाइयों के वापस नहीं पहुंचने पर पिता अंसार ने आठ अप्रैल को बिसौली थाने में शादाब व और उसके साथी अब्बास के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

अपहरण का मुकदमा दर्ज होते ही बिसौली पुलिस ने लक्ष्मपुर और मितरपुर में दोनों आरोपियों शादबा और अब्बस अब्बस की तलाश में दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने मंगलवार को सादाब को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा कड़ाई से पूछताछ में करने पर शादाब ने दोनों भाइयों की हत्या कर देने की बात कबूलते हुए बुधवार शाम बिसौली पुलिस को शाहबाद थाने के मितरपुर गांव लाकर गड्ढे में दबे दोनों शवों को खुदवाकर बरामद करा दिया। शाहबाद पुलिस ने दोनों सगे भाइयों के शवों को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय रामपुर भेज दिया। वहीं बदायूं जनपद के गांव दवतौरा निवासी निवासी दोनों सगे भाई नजारिक उर्फ दीमक उर्फ दिमका और सारिक उर्फ गदम्मा पर बदायूं, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांापुर, मुरादाबाद में रेल लूट, अपरहण, रोड होल्डअप के करीब डेढ़ दर्जन मुकदमें दर्ज है। इनकी गैंग ने दवतौरा रेलवे स्टेशन भी लूटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed