{"_id":"47-29227","slug":"Rampur-29227-47","type":"story","status":"publish","title_hn":"काली पट्टी बांधकर आयोग के विरोध में उतरे सपाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काली पट्टी बांधकर आयोग के विरोध में उतरे सपाई
Rampur
Updated Tue, 22 Apr 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खां पर चुनाव आयोग की ओर से लगाई गई पाबंदी का विरोध जारी है। रविवार को भी सपाइयों ने काली पट्टी बांधकर जिले भर में प्रदर्शन किया। उन्होंने चुनाव आयोग की कार्यशैली पर सवाल उठाए। साथ ही पाबंदी हटाने की मांग की।
चुनाव आयोग ने विवादित भाषण के बाद मो. आजम खां पर रोड शो, रैली और चुनावी सभा करने पर रोक लगा दी है। सपाई पाबंदी का विरोध कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने रविवार को बजौड़ी टोला, तकिया मुबारक शाह मुबारक, बिलासपुर, स्वार, मिलक और टांडा में प्रदर्शन किया। उन्होंने अपनी बाहों पर काली पट्टी बांधकर चुनाव आयोग की कार्रवाई की विरोध जताया। चुनाव आयोग की कार्यशैली पर सवाल उठाए। उनका कहना था कि आयोग ने भाजपा नेता अमित शाह से तो पाबंदी हटा दी, लेकिन आजम खां को लेकर आयोग का रवैया नहीं बदला है। उनका कहना था कि आजम खां ने जनता के सामने सच्चाई पेश की है। चेतावनी दी कि जल्द प्रतिबंध नहीं हटाया गया तो सभी डीएम कार्यालय पर भूख हड़ताल करेंगे। विरोध करने वालों में बाकर अली खां, शब्बू खां, महबत अली खां, रऊफ खां, महफू ज खां, जावेद खां, शाहवाज खां, उजैर खां, आदिल खां, पप्पू खां, मुन्ने मुतवल्ली, अफसर अली, निजामुद्दी, शन्नी खां, सैफ खां, मुशीर खां, नाजिम खां भी शामिल थे। जमाले मोहम्मदी ग्रामीण शहरी विकास समिति की कार्यालय पर बैठक में भी आजम खां पर लगी पाबंदी हटाने की मांग की। इसमें कारी मतलूब अहमद रजवी, मोहम्मद इस्लाम, मुरसलीन, हाजी नन्हे, मौलवी अब्दुल बहाव, हाजी मतलूब, शफीक कुरैशी, रिसायत अली, अमीर अहमद, मिर्जा राशिद, नूर हसन जमाली भी मौजूद थे।