{"_id":"47-29115","slug":"Rampur-29115-47","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा घेरा कड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा घेरा कड़ा
Rampur
Updated Thu, 17 Apr 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। चुनाव को लेकर जीआरपी अलर्ट हो गई है। मतदान से एक दिन पहले ट्रेनों से लेकर रेलवे स्टेशन परिसर तक पूरे दिन चेकिंग अभियान चला। इस दौरान लावारिस खड़े वाहनों को थाने लाकर चालान कर दिया गया, जबकि शक के आधार पर कई लोगों से पूछताछ भी की गई। गुरुवार को मतदान से पहले जीआरपी ने रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। चुनाव के मद्देनजर जीआरपी के सीओ राजन त्यागी भी दो बार थाने का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दे चुके हैं। जीआरपी ने बुधवार सुबह से लेकर देर रात तक चेकिंग की। दिन में इंटरसिटी, सियालदाह, संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, काठगोदाम पैसेंजर, काठगोदाम-हावड़ा बाघ एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों में चेकिंग की गई। इसके बाद आरक्षण व टिकट काउंटर के आसपास चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान एक लावारिस बाइक मिलने पर उसे थाने ले जाया गया। बाद में बाइक स्वामी के आने पर कागजात देखकर चालान काट कर बाइक दी गई। जीआरपी निरीक्षक सत्यपाल शर्मा ने बताया कि इसके साथ ही स्टेशन परिसर व प्लेटफार्म पर मौजूद लोगों की भी तलाशी ली गई। दोपहर बाद भी पैसेंजर, आला हजरत, इंटरसिटी एक्सप्रेस, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस आदि ट्रेनों में चेकिंग की गई।
विज्ञापन