{"_id":"47-29016","slug":"Rampur-29016-47","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठहराव स्थल होगा कीटनाशक छिड़काव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठहराव स्थल होगा कीटनाशक छिड़काव
Rampur
Updated Sun, 13 Apr 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। फोर्स के ठहराव स्थल को संक्रामक रोगों की आशंका से दूर रखा जाएगा। इसके लिए आयोग ने स्वास्थ्य विभाग को आवश्यक निर्देश दे दिए हैं। इसमें कीटनाशक छिड़काव से लेकर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता तक जांचने के आदेश हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए केंद्रीय पैरा मिलिट्री और अन्य फोर्स जिले में आनी शुरू हो गई है। जिले में करीब दस हजार से अधिक नागरिक पुलिस, होमगार्ड, अर्द्घ सैनिक बल, पीएसी के जवान पहुंचेंगे। इनके ठहरने के लिए निर्वाचन अधिकारी ने जिले में 60 स्कूलों को चिह्नित किया है। फोर्स के ठहराव स्थलों पर सेहत के लिहाज से भी पुख्ता इंतजाम रहेंगे। आयोग ने स्वास्थ्य विभाग को ठहराव स्थल पर मच्छर और अन्य कीटों से होने वाले संक्रामक रोगों से बचाव के लिए कीटनाशक छिड़काव, प्राथमिक उपचार के लिए फर्स्ट एड किट, चिकित्सकों के सचल दल की तैनाती के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही फोर्स को दिए जाने वाली खाद्य सामग्री की गुणवत्ता और उसके ताजा होने को भी सुनिश्चित किया जाएगा। ठहराव स्थलों के आसपास ताजी सब्जी व फलों की उपलब्धता व राशन की व्यवस्था भी कराई जाएगी। ठहराव स्थलों को दिए जाने वाले राशन की मात्रा भी इस हिसाब से दी जाएगी की उसकी कालाबाजारी न हो सके। इसके साथ ही ठहराव स्थल पर बल्ब, पंखे दुरुस्त करने के साथ ही अन्य दैनिक प्रयोग की आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता के निर्देश भी अन्य विभागों को दिए गए हैं।
विज्ञापन