{"_id":"47-26156","slug":"Rampur-26156-47","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआरएम ने किया रेलवे स्टेशन का निरीक्षण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीआरएम ने किया रेलवे स्टेशन का निरीक्षण
Rampur
Updated Sat, 14 Dec 2013 05:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। उत्तर रेलवे के जीएम के निरीक्षण से पहले शुक्रवार को डीआरएम सुधीर अग्रवाल ने रामपुर रेलवे रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। डीआरएम स्पेशल ट्रेन रामपुर रेलवे स्टेशन पर सुबह लगभग 11.30 बजे पहुंच गई। वो यहां लगभग 25 मिनट तक रुके रहे।
डीआरएम सुधीर अग्रवाल ने रेलवे स्टेशन के बाहर बनने वाली दीवार, बुुकिंग काउंटर, पार्सल घर, वेटिंग रूम सहित पूरे परिसर का निरीक्षण किया। स्टेशन की सफाई व्यवस्था को लेकर भी उन्होंने आवश्यक निर्देश दिया। रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद डीआरएम ने स्टेशन के बाहर बनाई जाने वाली दीवार के निर्माण कार्य को देखा। दीवार को कुछ दिन पहले जिला प्रशासन ने गिरवा दिया था। इसके बाद वो बुकिंग काउंटर गए। उन्होंने बुकिंग काउंटर में ट्रेनों के आवागमन को लेकर लगाए गए बोर्ड को बदलने का निर्देश दिया। डीआरएम ने वेटिंग रूम में साफ सफाई के निर्देश दिए। उन्होंने स्टेशन पर चल रही साफ सफाई के कार्यों को देखा और इसको लेकर निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जो कार्य चल रहे हैं वो ठीक हैं, लेकिन इसमें सुधार की संभावना है। इस मौके पर स्टेशन अधीक्षक एसके पांडे सहित रेलवे के अन्य कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।