फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   शहीदे करबला के सोयम पर निकला जुलजुनाह का जुलूस

शहीदे करबला के सोयम पर निकला जुलजुनाह का जुलूस

Mon, 18 Nov 2013 05:44 AM IST
Rampur
Rampur Updated Mon, 18 Nov 2013 05:44 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। शहीदे करबला के सोयम पर गमगीन माहौल में जरी और जुलजुनाह का जुलूस निकला। अंजुमनों ने नोहाख्वानी और अजादारों ने मातम किया। अजाखानों में मजलिस का भी सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन

करबला में हजरत इमाम हुसैन के शहीद हो जाने के बाद खून में नहाए घोड़े ने ही उनकी शहादत की खबर खेमों तक पहुंचाई थी। सोयम पर इमामबाड़ा खासबाग से मेहंदी और जुलजुनाह का जुलूस निकला। पूर्व सांसद बेगम नूरबानो ने जुलूस को रवाना किया। जुलूस को पुलिस के जवानों ने गार्ड आफ आनर दिया। जुलजुनाह अमरोहा की अंजुमन सादात की ओर से लाया गया था। मुकामी अंजुमनों ने नोहे पढ़े- असलम महमूद, ईशान बिट्टन जैदी, हैदर अब्बास, कायम मेहंदी ने भी नोहा पढ़ा-बोली सुगरा दुहाई नबी की, यूं भी उजड़े न खेती किसी की। खेमे जले आग लगी, लाल मेरे शाम हुई। जुलूस फोटो चुंगी रोड पर पहुंचा तो यहां भी नोहे पढ़े। जुलूस सीआरपीएफ से होकर करबला पहुंचा। अजादारों ने यहां भी मातम किया और अजुमनों ने नोहे पढ़े। अलविदा हो अलविदा, मेरे गरीब अलविदा। बाद में मेहंदी करबला में सुपुर्देखाक कर दी गई। इससे पहले इमामबाड़ा खासबाग में मौलाना अली नकी नौगवीं ने मजलिस को खिताब किया।
विज्ञापन

जुलूस में आरिफ मुंसरिम, गुलरेज खां, इरफान जैदी, शबाब हुसैन, हसीन हुसैन, अजीम मियां, वसीम मियां, एस कमल जैदी, राशिद, इकबाल मेहंदी, मुन्ने, मेहंदी हुसैन, मुन्ने भी थे। मौलाना नामदार अब्बास रिजवी ने इमामबाड़ा मिर्जा मोहम्मद जफर बेग लालबकर में मजलिस पढ़ी। उन्होंने कहा कि इस्लाम अमन और भाईचारे का पैगाम देता है। जो हुसैन का गम मना रहे हैं उन्हें हुसैन का पैरोकार होना चाहिए। हुसैन की हिदायतों पर अमल करने की ताकीद की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed