{"_id":"47-25291","slug":"Rampur-25291-47","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन पर चला सघन चेकिंग अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे स्टेशन पर चला सघन चेकिंग अभियान
Rampur
Updated Mon, 28 Oct 2013 05:43 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। प्रदेश में हाई अलर्ट घोषित होते ही जीआरपी और आरपीएफ ने संयुक्त रूप से जंक्शन पर जांच अभियान चलाया।
पटना में रविवार गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की रेली से पूर्व रविवार सुबह पटना स्टेशन पर हुए दो बम विस्फोट की घटना से रामपुर जंक्शन पर भी पुलिस सतर्क हो गई। जीआपी और आरपीएफ ऐसी किसी घटना होने से रोकने को एक्शन में आ गई। जीआरपी और आरपीएफ ने जंक्शन पर रुकने वाली हर ट्रेन में सघन जांच अभियान छेड़ दिया। संदिग्ध लोगों और उनकेपास मौजूद सामान की बारीकी से जांच की और संतुष्ट होने केबाद ही संदिग्ध व्यक्ति को यात्रा करने दी। जंक्शन के प्लेटफार्म पर मौजूद यात्रियों और उनके सामान की भी जांच की। प्लेटफार्म पर रखे पार्सल की भी जांच की। जीआरपी और आरपीएफ ने रेलवे परिसर के हर कोने की बारीकी से जांच की। जीआरपी इंस्पेक्टर एसपी शर्मा ने बताया कि पूरे दिन सघन जांच अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि जीआरपी पूरी तरह से मुस्तैद है। आरपीएफ ने कहा कि जवान लगातार पेट्रोलिंग कर रहे हैं।